| आर्टिकल का नाम | मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना |
| संबंधित राज्य | मध्य प्रदेश |
| विभाग का नाम | शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश |
| उद्देश्य | पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता/Financial assistance for providing higher education opportunity to the children of registered workers |
| लाभार्थी | असंगठित श्रमिक श्रेणी परिवार के बच्चे/Children of unorganized labor category family |
| योजना की श्रेणी | राज्य सरकार की योजना |
| वर्तमान वर्ष | 2023 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | scholarshipportal.mp.nic.in |
मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब वर्ग के उन सभी छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा जो असंगठित श्रमिकों के परिवार से संबंधित है। इन सभी विद्यार्थियों को स्नातक एवं परास्नातक स्तर में प्रवेश लेने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी निजी एवं सरकारी संस्थानों में -छात्राएं अपने संबंधित कोर्स हेतु प्रवेश ले सकते है। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवार को अपने सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
Under the Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana, all those students belonging to the poor sections of the state who belong to the family of unorganized workers will get benefit. Financial assistance will be provided to all these students for taking admission in graduation and post-graduation level. In any private and government institutions covered under the scheme, girl students can take admission for their respective courses. To take admission in the university, the family coming under labor category will have to get all their documents verified.
Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana/जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- इंजीनियरिंग हेतु जेईई मेन्स (JEE MAINS) परीक्षा में रैंक 1,50,000 (एक लाख पचास हजार) के अंतर्गत होने की स्थिति में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर पूरी फीस एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर 1.50 लाख अथवा वास्तवित शिक्षण शुल्क जो भी कम हो।
- मेडिकल की पढ़ाई हेतु नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केन्द्र या राज्य शासन के मेडिकल/डेंटल महाविद्यालय के एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रम अथवा मध्यप्रदेश में स्थित प्राईवेट मेडिकल के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया हो। भारत सरकार के संस्थानों जिनमें स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रदेश प्राप्त होता है, के अभ्यर्थियों को भी पात्रता होगी।
- लॉ की पढाई हेतु Common Law Admission Test (CLAT) अथवा स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया हो।
- भारत सरकार राज्य सरकार के समस्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों में संचालित ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं इंट्रीयेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं ड्यूल डिग्री कोर्स (जिसमें मास्टर डिग्री के साथ बैचलर डिग्री भी सम्मिलित हैं) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने पर।
- राज्य शासन के समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में संचालित समस्त स्नातक तथा राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में संचालित समस्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों एवं आईटीआई (Global Skill Park को सम्मिलित मानते हुए) में प्रवेश प्राप्त करने पर।
- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अथवा उसके अधीन संचालित पैरामेडिकल साइंस के डिप्लोमा/डिग्री एवं सर्टिफिकेट पाठयक्रम में प्रवेश प्राप्त करने पर।
मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज/Documents
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- 10 वीं उत्तीर्ण मार्क शीट
- 12 वीं उत्तीर्ण मार्क शीट
- कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण
- जाति प्रमाण
Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Registration 2023
यहां हम आप सभी को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया Step by Step बताने जा रहे हैं जिसे आप सभी फॉलो कर सकते हैं:-
- सबसे पहले सरकार की आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर http://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx पर जाएं।
- अब आप पोर्टल के होमपेज पर पहुँच जायेगें।
- यहाँ वेबसाईट के होम पेज पर आपको स्क्रॉल करना है Online Schemes On The Portal सेक्शन पर पहुचना है।
- इसके बाद अब आपको Mukhya Mantri Jankalyan (Shiksha Protsahan Yojna) लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए संबल छात्रवृत्ति का पेज ऑनलाइन आवेदन करने के लिए खुल जाएगी।
- यहाँ अब आपको मेनू मैं मोजूद पंजीयन ऑप्शन के तहत “पंजीयन करें” लिंक पर क्लिक कर देना है।

- जेसे ही आप ऊपर बताई गई लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने, MP Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Online Registration Form 2022 पेज खुल जाएगा

- इसके बाद यहाँ पर अब सभी आवेदकों को पूछे गए विवरणों को सही ढंग से दर्ज कर देना है
- अंत मैं मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको “Check Form Validations” बटन दर्ज करना होगा।
- पंजीयन होने पर आपको अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्रदर्शित होगा जिसको आप संभाल कर रखें. ताकि आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकें ओर Application Form भर सकें
Mukhyamantri Jan Kalyan Shiksha Protsahan Yojana Login
एक बार जब आप पोर्टल पर योजना के लिए पंजीकरण कर देते हैं तो अब आप आसानी से अपनी लॉगिन डिटेल्स से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई जिसे आप सभी फॉलो कर सकते हैं:-
- लॉगिन करने के लिए सबसे पहले MP Scholarship Portal पर जाएं
- अब वेबसाईट पर नीचे पोर्टल के योजना सेक्शन पर जाएं
- यहाँ पर आपको Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana पर क्लिक कर देना है

- इसके बाद आपको योजना के मेनू सेक्शन मैं दिए गए “लॉगिन” लिंक पर क्लिक कर देना है।
- तदनुसार, Mukhya Mantri Jan Kalyan Shiksha Protsahan Yojana Login पेज नीचे दिखाए अनुसार खुल जाएगा:

Mukhyamantri Jan Kalyan Yojana Check Application Status
- मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन की स्थिति को चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं http://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx
- इसके बाद फिर से योजना सेक्शन के तहत MMJKY को चुने
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद फिर से मेन मैंन्यू के अंतर्गत “पंजीयन” टैब के तहत मौजूद “अपने आवेदन की स्तिथि जानें” लिंक पर क्लिक करें

- अब इस नए पेज पर आपको Applicant ID और Academic Year आदि जैसी कुछ जानकारी भरनी होगी। आवेदक आईडी आपको आवेदन के बाद प्राप्त हुई होगी

- मांगी गई जानकारी भर देने के बाद आपको “Show My Application” के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आवेदन की स्थिति आपके सामने दिखाई देगी।
CM Sambal Scholarship Check Courses List
- संबल छात्रवृत्ति पाठ्यक्रम सूची चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं
- इसके बाद आपके सामने वेबसाईट का होम पेज आजाएगा।
- यहाँ अब आपको वेबसाईट के मेनू के तहत पाठ्यक्रम लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने कोर्सेस की सूची देखने का पेज खुल कर आजाएगा

- इसके बाद आपको Course Type सेक्शन के तहत अपना कोर्स टाइप चुनना है
- दिए गए ऑप्शन को चुनने के बाद आपको “Search Course(s)” बटन पर क्लिक कर देना है।
- तदनुसार, आपके सामने कोर्सेस की सूची आजाएगी जिसे आप सभी चेक आकर सकते हैं।







